घर में करंट की चपेट में आई छात्रा-मृत्यु

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। कोरबा अंचल में सर्वमंगला चौकी क्षेत्र बरेठ मोहल्ला में एक कक्षा 6वी की छात्रा की करंट लगने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की छात्रा घर में स्विच बंद कर रही थी, इसी दौरान उसे करंट लग गया। आनन-फानन में परिजन उसे तत्काल चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

वह भूमि दुरपा के कर्म भारती विद्यालय में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। भूमि विद्यालय जाने की तैयारी कर रही थी। बिस्तर साफ करने के बाद वह कमरे की लाइट बंद करने गई। स्विच दबाते ही उसे तेज करंट का झटका लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़ते हुए पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से अलग किया। इसके बाद तत्काल उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा हैं कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर के बिजली बोर्ड में करंट आ रहा था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हादसे के बाद लाइन को तुरंत बंद कराया गया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *