420 नग नशीली टैबलेट ज़ब्त, आरोपी जेल दाख़िल

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर।आबकारी आयुक्त श्याम धावडे के निर्देश पर तथा उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 2 जुलाई को देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली अंतर्गत मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद आलम उर्फ काजू खान अपने घर से नशीले टैबलेट की बिक्री कर रहा है, सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़न दस्ता टीम ने काजू खान के घर दबिश दी घर की तलाशी में 420 टेबलेट अल्प्राजोलम का बरामद किया गया।

आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया न्यायालय ने जेल दाखिल किया।

उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी, अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *