छत्तीसगढ़

रेड लेबल फुटबॉल टीम बनी विजेता,

Advertisement

यूथ क्लब पुसलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबला में रेड लेबल की टीम ने मानसिंह ब्रदर्स टेपासाईं को हराया, मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सह नगद पुरस्कार ने नवाजा    

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखण्ड अंतर्गत सिलफोड़ी पंचायत के ग्राम पुसालोटा में युथ क्लब, पुसालोटा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाईनल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना जोंको,स्थानीय मुखिया सुश्री मेलानी बोदरा,बाईपी पंचायत की मुखिया पिंकी जोंको झामुमो नेता प्रदीप महतो, निराकार केराई, लालु दास, स्थानीय झामुमो नेता सह आयोजन समिति के संरक्षक तुराम सामाड़ मंचासीन रहे । मुख्य अतिथि सन्नी उराँव द्वारा इस तरह के समुहिक आयोजनों को हर सम्भव सहयोग करने की बात कही गई।

फाईनल प्रतियोगिता मानसिंह ब्रदर्स, टेपासाई और रेड लेबल  टीम के बीच खेला गया, जिसमें मध्यन्तर के पूर्व दोनों  टीम के खिलाड़ियों का जबरदस्त मुकाबला रहा और दोनों टीम 01 – 0 1 की बराबरी पर रही . मध्यान्तर के बाद रेड लेबल की टीम ने अपनी बेहतर रणनीति के तहत् खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल मार कर अपनी टीम को 03 – 01 से जीत कर  युथ क्लब, पुसालोटा के फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया।

इस तरह प्रथम प्राईज के हकदार विजेता टीम  रेड लेबल की टीम को 45 हजार द्वितीय प्राईज की हकदार उपविजेता मानसिंग ब्रदर्स, टेपासाई की टीम को 30 हजार और तीसरे स्थान पर रही मनोज एफ. सी.चाईबासा एवं चौथे स्थान पर रही टुडु ब्रदर्स की टीम को 12-12 हजार नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से साहुराम दिग्गी, मनोज कोड़ा, हिरालाल रूईडी, अमन हेम्ब्रम, देवेन हेम्ब्रम, बासिल बोयपाई, कुंवर सिंह सोय, कुन्डिया कोड़ा, अन्तु कोड़ा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button