चिकित्सक समर्पित भाव से मरीजों की सेवा करे – डॉ मिश्र

चिकित्सकों ने कहा लोग चिकित्सकों के परिस्थिति और भावना को समझे और उन्हें प्रोत्साहित करे
चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस ,
बड़ी संख्या में शामिल हुए चिकित्सक
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल में नेशनल डॉक्टर्स डे सोलास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के ऑडिटोरियम हाल में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र ने प्रसिद्ध चिकित्सक, समाज सेवी, जननेता , सह पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र रॉय की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। डॉक्टर्स डे का इस वर्ष का थीम मास्क के पीछे चिकित्सकों का इलाज कौन करता है ।
जिस वक्ताओं ने अपने अपने अंदाज से विचार रखे। इस मौके पर सीएमएस डॉ मिश्र ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाने ने उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से अपना विचार रखा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे पर जहां डॉक्टरों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए वहीं डॉक्टरों को भी अपने जिम्मेदारी का समर्पित ढंग से वहन करना चाहिए।
उन्होंने चिकित्सकों को अस्पताल में उपस्थित होने के बाद मरीजों के ईलाज ( सेवा ) पर ही ध्यान केंद्रित करना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स हमेशा मरीज के स्वास्थ्य होने का इंतजार रखता है और इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को उनकी जिम्मेदारी वहन करने के लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
समारोह में चिकित्सा अधिकारी जी सोरेन, एसीएमएस सुषमा अनीता सांगा, डॉ राकेश टांडी , डॉ आदित्य कुमार, डॉ प्रणिता बांका, डॉ श्याम सोरेन, डॉ नंदिनी , डॉ भावना सामंत, होमियोपैथी चिकित्सक डॉ माईती सहित अन्य चिकित्सक एवं गैर चिकित्सा कर्मी नर्स, पैरामेडिकल के सदस्य उपस्थित थे।




