NH-30 पर दर्दनाक हादसा: बेलर गांव के 18 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 6 गंभीर

By
Advertisement
Advertisement

पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी, छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के भूमका के पास देर रात हुआ हादसा


तेज रफ्तार बना हादसे की वजह, दो महिलाओं की गई जान
जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन भूमका के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में धमतरी जिले के ग्राम बोरई तहसील बेलर के कुल 18 लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पारिवारिक कार्य से लौटते समय हुई दुर्घटना
छोटे डोंगर थाना प्रभारी के अनुसार, सभी लोग मोहपाल गांव से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव बोरई लौट रहे थे। रात के समय NH-30 पर भूमका के पास ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप वाहन पलट गया।


राहत कार्य में जुटी पुलिस, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
घटना की जानकारी मिलते ही छोटे डोंगर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला कोंडागांव अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।


मृतकों की पहचान व पोस्टमॉर्टम जारी
हादसे में जिन दो महिलाओं की मौत हुई है, उनकी पहचान कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *