CG News – श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगा दो-दो लाख का इनाम, 15 जून को CM साय करेंगे DBT ट्रांसफर

By
Advertisement
Advertisement

श्रमिकों के बच्चों को प्रोत्साहन और श्रमिक परिवारों को ₹19.71 करोड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल – श्रमिक वर्ग के होनहार बच्चों को मिलेगा दो-दो लाख का प्रोत्साहन

राज्य सरकार श्रमिकों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को 15 जून को रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित किया जाएगा।


दो भागों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि – नकद और वाहन के लिए सहायता

प्रत्येक छात्र को कुल ₹2 लाख की सहायता दी जाएगी, जिसमें ₹1 लाख नकद और ₹1 लाख दोपहिया वाहन खरीद के लिए होगा। यह न सिर्फ छात्रों के लिए एक सम्मान है, बल्कि उनकी पढ़ाई और यात्रा को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम है।


कार्यक्रम में होंगे ये प्रमुख चेहरे शामिल

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह शामिल होंगे। छात्र-छात्राओं के साथ उनके परिजन भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।


38,200 श्रमिकों को ₹19.71 करोड़ की DBT सहायता

सिर्फ मेधावी बच्चों को ही नहीं, राज्य सरकार ने 38,200 निर्माण श्रमिकों के लिए भी ₹19.71 करोड़ की आर्थिक सहायता मंजूर की है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।


कल्याण योजनाओं से हजारों श्रमिकों को मिल रहा सीधा लाभ

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की कई योजनाओं के तहत श्रमिकों को सीधी आर्थिक सहायता दी जा रही है। कुछ प्रमुख योजनाएं और उनके लाभार्थी इस प्रकार हैं:

योजना का नाम लाभार्थी श्रमिक मंजूर राशि
मिनीमाता महतारी जतन योजना 1,915 ₹3.83 करोड़
सायकल सहायता योजना 279 ₹10.33 लाख
श्रमिक औजार सहायता योजना 6,319 ₹2.19 करोड़
सिलाई मशीन सहायता योजना 12 ₹94,800
नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 4,825 ₹96.17 लाख
नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता 155 ₹37.63 लाख
दीर्घायु सहायता योजना 2 ₹40,000
सुरक्षा उपकरण सहायता योजना 4,939 ₹74.08 लाख
खेल प्रोत्साहन योजना 1 ₹50,000
दीदी ई-रिक्शा योजना 7 ₹7 लाख
मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 264 ₹2.64 करोड़
नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2,486 ₹4.97 करोड़
सियान सहायता योजना 372 ₹74.40 लाख
गणवेश व पुस्तक सहायता योजना 15,066 ₹2 करोड़

श्रमिक वर्ग के लिए मजबूत आधार बना रही है सरकार

राज्य सरकार की ये योजनाएं श्रमिकों और उनके परिवारों को सशक्त बनाने, जीवन स्तर सुधारने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर साबित हो रही हैं। शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के क्षेत्रों में दी जा रही सहायता श्रमिक वर्ग को एक नया संबल प्रदान कर रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *