नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा में अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से राहगीर की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

By
Advertisement
Advertisement

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा में 6 जून दिन शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से राहगीर की मौत हो गई है।

वही मृतक का नाम करमु राम पिता प्रेम साय धोबी उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम जजगा डोकरनारा निवासी बताया जा रहा है।

सूचना उपरांत डायल 112 के आरक्षक रामकुमार यादव चालक राकेश बड़ा शव वाहन चालक महमूद खान, भाजपा नेता विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर परिजनों के साथ लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और शव को मरचुरी में रखा गया है साथ ही घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *