सामाजिक सरोकार की दिशा में प्रशासनिक पहल

By
Advertisement
Advertisement

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं बालगृह के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

मिला स्नेह और आत्मियता का उपहार

बलरामपुर । जिले में सामाजिक सरोकार की दिशा में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा कार्यालय परिसर में जनहित कार्य के अंतर्गत वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग माता-पिता एवं बालगृह बलरामपुर के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों एवं बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बुजुर्गों एवं बच्चों में खुशी की झलक दिखाई दी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कटारा ने उपस्थित बुजुर्गों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपलोगों के लिए आयोजित किया गया है। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मन और लगन से पढ़ाई करें और अच्छे से पढ़-लिखकर अपना बेहतर भविष्य बनाए। आप बच्चे जिस तरिके से पढ़ाई में मन लगाएंगे वही आपके आने वाले जीवन की दिशा तय करेगा।

इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से वृृद्धा आश्रम में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य जांच, दवाईयां, भोजन की गुणवत्ता सहित आश्रम की व्यवस्था के बारे में जाना। साथ ही कलेक्टर ने बुजुर्गों एवं बच्चों से वृद्धा आश्राम व बालगृह में आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली तथा संबंधितों को पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में कलेक्टर के द्वारा बच्चों एवं बुजुर्गों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री पंकज पारस जैन, कार्यालयीन कर्मचारी, वृद्धा आश्रम एवं बालगृह के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *