विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

By
Advertisement
Advertisement

नशा छोड़ स्वस्थ्य जीवन की ओर बढ़ाए कदम

बलरामपुर । कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जिला अस्पताल बलरामपुर में भी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया साथ ही सेवन नही करने का संकल्प लिया गया।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसन्त कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तम्बाकू सेवन की समाजिक, आर्थिक, एवं स्वास्थ्यगत दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरुकता बढाने के उद्द्देश्य से स्वास्थ्य केन्द्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष का थीम ‘‘अपील का पर्दाफाश तंबाकू और निकोटिन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को बेनकाब करना रखा गया है, जो भ्रामक विज्ञापनों को उजागर करने पर केन्द्रित है।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के तहत तम्बाकू नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. सिंह ने अपील करते हुए कहा कि युवाओं और समाज के सभी वर्ग तम्बाकू निषेध अभियान में सम्मिलित होकर स्वस्थ और तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

जिले के नोडल अधिकारी डॉ सुबोध सिंह ने कहा कि जिले में लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं संयुक्त टीम द्वारा तम्बाकू के रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही दुकानदारों को समझाइश भी दी जा रही है कि तम्बाकू युक्त पदार्थ न बेचे व समाज को तम्बाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें। जिला अस्पताल में पदस्थ दंत चिकित्सक डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि देश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोग मुंह के कैंसर से ग्रसित होते है। पुरुषों में यह दूसरा सबसे आम कैंसर है, तम्बाकू सेवन करने से व्यक्ति के ओरल कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है इसके लिए तम्बाकू, धुम्रपान छोड़ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *