मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

By
Advertisement
Advertisement

जल संचयन और जल संवर्धन पर हुई विस्तृत चर्चा

बलरामपुर । जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की दिशा में मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जिले में क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर पर जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवित करना है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या से स्थायी रूप से निजात पाया जा सके।

मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत बलरामपुर प्रशिक्षण में क्लस्टर कोचली अंतर्गत 17 ग्राम पंचायत से 90 जनप्रतिनिधि, कर्मचारी शामिल हुए। इसी प्रकार वाड्रफनगर जनपद पंचायत के प्रेम नगर कलस्टर लाइवलीहुड ट्रेनिंग सेंटर रूपपुर प्रशिक्षण में 22 ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार तकनीकी सहायक सहित अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण भूमि क्षरण, जलस्तर में लगातार गिरावट से बचाव हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वाटर शेड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नालों, जलाशयों, तालाबों में वर्षा के जल को संचित कर भू-जल स्तर को किस तरिके से बढ़ाया जा सकता है के बारे में बताया गया साथ ही जल प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया कि जल संरक्षण एवं जल की महत्वता को समझाया गया। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने जल स्त्रोतों की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्प भी लिया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *