जशपुर पुलिस ने पूरे जिले में चलाया, बीती रात कोंबिंग गस्त का महा अभियान

2 Min Read
Advertisement

गश्त दौरान 50 से अधिक, गुंडे, निगरानी बदमाशों की, की गई चेकिंग, तीन गिरफ्तारी वारंट सहित 10 स्थाई वारंटियों को भी किया गया गिरफ्तार

एस एस पी ने बताया अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए, की गई कवायद

जिले के 15 थानों व 08 चौकियों से निकलकर पुलिस रात भर निगरानी व गुंडे बदमाशों के ठिकानों पर देती रही दबिश

गौरतलब है कि बीती रात अपराध की रोकथाम व कानून व्यवस्था को सख्त करने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जिले के 15 थानों एवम 08 चौकी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कोम्बिंग गस्त का महा अभियान चलाया गया।

इस दौरान सम्पूर्ण जिले में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा जिले के 50 गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश,सजायाफ्ता बदमाश व माफी बदमाशों जैसे असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर दबिश देकर, समझाया गया कि वे कोई भी अवैधानिक हरकत न करे, जिससे की कानून व्यवस्था भंग हो, ऐसा करते पाए जाने पर पुलिस द्वारा इन पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। पुलिस के द्वारा उन पर सतत नजर रखी जा रही है।

कोम्बिंग गस्त के दौरान जशपुर पुलिस के द्वारा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों के साथ साथ वाहनों की भी चेकिंग की गई, गश्त दौरान पुलिस को 3 गिरफ्तारी वारंटी सहित 10 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा कोम्बिंग गस्त करके गुंडे व निगरानी बदमाशों के चेकिंग तथा वारंट तामिली का अभियान चलाया गया, बदमाशों को अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *