छत्तीसगढ़

डीएवी पतरातु में फिट इंडिया साइक्लिंग के तहत स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया

Advertisement

राजपुर । डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में फिट इंडिया साइक्लिंग कार्यक्रम के तहत संडे ऑन साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया । रैली डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल (पतरातु) से शुरू होकर अटल चौक (कर्रा) तक रही । रैली में गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों, शिक्षकों व डीएवी विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

इस रैली में ख़ास तौर पर जे.आर. नागदेव (एबीईओ), अशोक तिर्की (ए.एस.आई.), शशिकला भगत (भूतपूर्व डीडीसी), जयंती कुजूर (सरपंच), सुषमा बेक (ए.एन.एम.), पप्पू यादव (पंच), शिव प्रकाश सरकार (जन प्रतिनिधि) इत्यादि मौके पर उपस्थित रहे । प्राचार्य श्री आशुतोष झा ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button