सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्याम नारायण सिंह की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात दी गई भावभीनी विदाई

By
Advertisement
Advertisement

सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजनों कों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर दी गई शुभकामनायें।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक के पी.पी.ओ. आदेश किये गए प्रदान।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी के परिजनों समेत कार्यालयीन स्टाप रहे शामिल।

सरगुजा पुलिस मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो स्वास्थगत कारणों से विदाई सम्मान समारोह मे उपस्थित नहीं हो सके, उनके स्थान पर सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक की पत्नी श्रीमती तेरेसा टोप्पो कार्यक्रम मे उपस्थित हुई है,

एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह उनके उनके परिजन विदाई सम्मान समारोह मे शामिल हुए, कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने कहा कि सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया हैं,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह के परिजनों से चर्चा कर पुलिस परिवार के लिए कल्याण के लिए हर संभव मदद करने की बात कही गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक श्री दिलबहार टोप्पो, सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्री श्यामनारायण सिंह कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनायें दी गई।


कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक के परिजनों एवं प्रधान आरक्षक को मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कर्मचारी के परिजन शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *