भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर 2 जून को ओपी चौधरी के जन्मोत्सव पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर

By
Advertisement

रायगढ़-भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजन में आगामी 2 जून को विशाल रक्त दान शिविर आयोजित होगा।इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने बताया की आने वाले 2 जून को रायगढ़ विधायक ,प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सम्माननीय ओपी चौधरी जी का जन्मदिन है,युवाओं के प्रेरणास्रोत ओपी चौधरी जी हमेशा युवाओं के उत्थान एवं उनको सही दिशा में ले जाने के लिए अपना सर्वस्व लगा रहे है।

प्रशासनिक सुख सुविधाओं का त्याग कर उन्होंने राजनीति को अपना कर्मक्षेत्र बनाया है जहां वो जनकल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे है।विकास को मूलमंत्र मानकर अपने शेष जीवन को जनकल्याण के लिए खफा रहे है ऐसे में इनके जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अग्रोहा भवन में किया जाएगा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।इस शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी चौधरी,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान,महापौर जीवर्धन चौहान,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक उपस्थित रहेंगे।
भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है की वे इस पुनीत कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *