मंदिर तोड़े बजरंगियों ने मचाया हंगामा, अब चर्च पर छाया संकट का साया

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ @खबर सार : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत भाटनपाली गांव में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर ईसाई समुदाय के कुछ लोगों द्वारा अंजाम दी गई, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।


घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर जूटमिल थाने के हवाले कर दिया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आक्रोशित बजरंग दल सदस्य पुसौर में एक चर्च को तोड़ने के लिए रवाना हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जूटमिल थाने के बाहर बजरंगियों की भीड़ जमा हो गई, और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर तोड़े जाने की घटना ने क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा दिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा वे आंदोलन को और तेज करेंगे। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है।

जूटमिल थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस इस संवेदनशील मामले में कैसे कार्रवाई करती है और क्या यह तनाव शांत होगा या और भड़केगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *