अवैध शराब पर की गई कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

60 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 210 किलो महुआ लाहन जब्त

बलरामपुर । श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.के. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड में 01 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि थाना चलगली के अंतर्गत ग्राम कछिया निवासी रामदिनेश आत्मज कुंवरलाल के पास से 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 210 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री सूर्यवंशी ने बताया है अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन तथा सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबा में शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही आबकारी अधिकारी ने बताया है कि अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07831-299241 एवं टोल फ्री नम्बर 14405 पर सूचित किया जा सकता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *