चिलचिलाती धूप में बूंद बूंद पीने के पानी को तरस रहे ग्रामीण

सत्ता की गर्मी इतनी तेज कि लोग एक बूंद पीने के पानी के लिए लगा रहे गुहार फिर कोई सुनवाई नहीं
मरवाही – जीपीएम जिले के मरवाही विधानसभा क्षेत्र जो चुनावी महासंग्राम में पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। जिस पर राष्ट्रीय नेताओं की पैनी नजर बनी रहती है।लेकिन वही विधानसभा में वही नगरपंचायत के कुम्हारी के लोगों को पीने के पानी के लिए बार बार गुहार लगाई जाती है लेकिन कोई संज्ञान लेना तो दूर कोसों दूर तक बात को एक सिरे से खारिज करना लाजमी है। नगर पंचायत सीएमओ को कॉल या प्रत्यक्ष रूप से आमजन द्वारा शिकायत करने से कोई फर्क नहीं पड़ता ।
सीएमओ साहब के खिलाफ दर्जनों आरोप लग चुके हैं फिर भी ओ अपनी जड़ बनाए बैठे हैं इस पर उच्चअधिकारियो के कार्य शैली पर सवाल उठाना कोई बड़ी बात नहीं होगी ।
कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री जी ने नल जल योजना से संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे से चेतावनी दिया गया था लेकिन यहां सीएमओ को भला कौन बोल सकता है
मासूम ग्रामीण कुआं नदी का पानी पीने के लिए बेबस हो रहे हैं और सरकार स्वक्ष भारत की बात कर रही है
एक ओर सरकार मलेरिया मुक्त होने का प्रयास कर रही है लेकिन उनकी यह योजना भी आखिरकार असफलता की ओर तेजी से बढ़ रही है।




