पुसालोटा क्रिकेट प्रतियोगिता का सिरमौर बना बी के इलेवन मोचीसाई चाईबासा क्रिकेट टीम

खिताबी मुकाबले में पातासाईं चाईबासा को हराया ,
विजेता टीम को ट्रॉफी सह 25 हजार नगद राशि से नवाजा गया
चक्रधरपुर । चक्रधरपुर प्रखण्ड के सिलफोड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम पुसालोटा में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव शामिल हुए। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच बी. के. इलेवन मोचीसाई चाईबासा और पातासाई चाईबासा के बीच खेला गया।

खिताबी मुकाबले में बी. के. इलेवन, मोचीसाई चाईबासा की टीम ने चाईबासा पातासाई की टीम को हराकर टुर्नामेंट के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप विजेता ट्रॉफी सह 25 हजार नगद राशि प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के उपविजेता बनी पातताहातु चाईबासा की टीम को 18 हजार नगद और तीसरे स्थान पर रही टोटो चाईबासा की टीम को नगद 12 हजार रुपया नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि सन्नी उरांव के द्वारा सफलता पूर्वक क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की गई एवं समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सन्नी उरांव ने खेल के क्षेत्र में हो रहे आयोजनों को हर संभव मदद करने की बात दोहराई ।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि मिथून गागराई, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, मुखिया पिंकी जोंको, प्रखण्ड सचिव ताराकांत सिजूई, झामुमो नेता प्रदीप महतो, टिंकु प्रधान, स्थानीय झामुमो नेता सह आयोजन समिति के संरक्षक तुराम सामाड़ मौजूद रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने मेंआयोजन समिति के मंगल, पप्पु, विशाल, रमेश, बाबुसिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।




