दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना बतौली पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

पीड़िता के फुफेरा भाई द्वारा घटना को दिया गया अंजाम।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना/चौकी में पंजीबद्व प्रकरणों के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही/गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। कि उसकी पीड़िता चचेरी बहन पढ़ाई छोड़कर घर में ही अपने दादा-दादी के साथ रहती है, उसके द्वारा बताया गया कि माह मार्च 2025 में उसकी पीड़िता चचेरी बहन अपने भाभी के साथ थाना बतौली क्षेत्रार्न्तंगत स्थित गांव गई हुई थी, साथ में उसका आरोपी फुफेरा भाई भी गया हुआ था।

आरोपी फुफेरा भाई द्वारा रात्रि करीब 09 बजे लगभग पीड़िता को बोला कि चलो घर से बाहर कहीं घुम के आते हैं, आरोपी द्वारा पीड़िता को घुमाने ले जाने के बहाने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुंआ स्थित खेत पर ले गया। जहां आरोपी फुफेरा भाई द्वारा पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। उसके बाद हाल ही में आरोपी फुफेरा भाई के द्वारा पुनः पीड़िता को गलत काम करने के लिए बोला जिससे पीड़िता काफी परेशान है।

प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, आरोपी जय मिंज उर्फ छोटे भंटा उर्फ नटवा, उम्र 19 वर्ष निवासी कांतिप्रकाशपुर, नहरपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर को तलब कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही/गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उनि सी.पी.तिवारी, उनि रम्भा साहू, सउनि संजय गुप्ता, प्रआर देवेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश खलखो, विजय, संतोष बरवा, भगलू राम, महिला आरक्षक मेरी क्लॉरेट, पूनम इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *