संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट, कहा- भविष्य में आतंकी हमले नहीं होने को लेकर सरकार दें स्पष्टीकरण

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान रायपुर पहुंचते ही सचिन पायलट सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में मृतक दिनेश मीरानिया के निवास पहुंचे. सचिन पायलट के साथ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी मौजूद रहे. सभी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और आतंकी घटना को लेकर चर्चा की.

ऑपरेशन सिंदूर पर सचिन पायलट: इस दौरान सचिन पायलट ने आतंकी घटना की निंदा करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के शौर्य को सराहा, साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर की घोषणा को अपमानजनक बताया है. सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को सबने समर्थन दिया. भविष्य में ऐसा न हो इस बात की इंश्योरिटी देनी चाहिए. क्या ऐसी इंश्योरिटी अमेरिका और पाकिस्तान से मिली है कि आगे ऐसी घटना नहीं होगी? ये सरकार को बताना चाहिए.

सचिन पायलट ने आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा: पायलट ने कहा-“पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों को संरक्षण दिया है. सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार भी आतंकवाद शब्द का जिक्र नहीं किया. भारत और पाकिस्तान को एक तराजू पर तौलने का काम अभी हो रहा है. पाकिस्तान लगातार भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. जो तथ्य सामने आ रहे हैं उस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए.”

संविधान बचाओ यात्रा: जांजगीर चांपा जिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस “संविधान बचाओ यात्रा” निकालने वाली है. जिसमें प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे, इस यात्रा के माध्यम से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग सहित कानून व्यवस्था के मुद्दे को आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *