रायगढ़: मंगलवार को अब दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होता है जनदर्शन

By
Advertisement

आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से कर दिया जाता है प्रारंभ

रायगढ़ । पूर्व में प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय एवं स्थान में बदलाव किया गया है।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में अब प्रति मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन हो रहा है।

जिसके लिए आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ कर दिया जाता है। अतः आवेदक उक्त निर्धारित समय और स्थान पर पहुंच कर अपनी समस्या रख सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *