पहाड़ी कोरवा की आत्महत्या के मामले में पटवारी सहित तीन औऱ गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

भू-माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का जारी है अभियान

भोले-भाले ग्रामीणों से धोखाधड़ी व कूटरचना कर षडयंत्र पूर्वक उनकी जमीन रजिस्ट्री कराने वाले 3 और गिरफ्तार

पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

बलरामपुर । पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि बरियों पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम भेस्की निवासी 32 संतलाल पिता भईरा राम पहाड़ी कोरवा बरियों चौकी आकर केस दर्ज कराया था कि प्रार्थी पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के सदस्य है आवेदक की संयुक्त खाते की भूमि ग्राम भेस्की प.ह.न. 26 रा.नि. बरियों में खसरा नम्बर 210, 215, 213/2, 240/10, 245, 241/1, कुल रकबा 2.468 हेक्टेयर भूमि स्थित है।

आरोपीगण शिवाराम नगेसिया निवासी नवकी, विनोद अग्रवाल , प्रवीण अग्रवाल, महेन्द्र कुमार गुप्ता तीनो निवासी राजपुर, उदय शर्मा निवासी परसागुड़ी, राहुल सिंह हल्का पटवारी नम्बर 26 निवासी ग्राम भेस्की व यशवंत कुमार उप पंजीयक कार्यालय के द्वारा एक राय होकर सुनियोजित षड्यंत्र रचकर आवेदक की संयुक्त खाते की भूमि को छल कपट पूर्वक एवं धोखाधड़ी कर विनोद अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल के द्वारा आरोपी शिवाराम के नाम पर रजिस्ट्री करा लिए है जबकि संयुक्त खाते की भूमि का रजिस्ट्री सभी खातेदारों की सहमति के बिना रजिस्ट्री का प्रावधान नही होने के बावजूद भी आरोपीगण द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है।

आवेदकगण विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के सदस्य है जिनकी भूमि को बिना सक्षम अधिकारी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी का अनुमति बिना भूमि बिक्री नही किया जा सकता है इसके बावजूद भूमि बिक्री सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति आदेश के हल्का पटवारी के द्वारा भूमि बिक्री चौहद्दी नक्शा बी-1, दिया गया है और उप पंजीयक द्वारा भी बिना बिक्री अनुमति आदेश के पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति के भूमि का रजिस्ट्री किया गया है।

पुलिस ने बताया कि विनोद अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल के द्वारा चौदह लाख रुपए का चेक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा अम्बिकापुर के माध्यम से मूल्य चूक्ता बताकर आरोपी शिवाराम के नाम पर रजिस्ट्री कराया गया है।

विनोद अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल के कहने पर भू-माफिया महेन्द्र कुमार गुप्ता व उदय शर्मा के द्वारा पटवारी से सांठगांठ कर जुवारो बाई की संयुक्त खाते की भूमि को चौहद्दी बनवाकर अन्य सह खातेदार की बिना सहमति के जमीन रजिस्ट्री कराई गई है, जिसमें महेन्द्र कुमार गुप्ता व उदय शर्मा गवाह बने है। आरोपीगणों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र रचकर पहाड़ी कोरवा की संयुक्त खाते की भूमि को छल कपट पूर्व धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री करा लिए हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बरियों में अपराध कमांक 90/2025, थारा 318(4), 338, 336(3), 340 (2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकड़ा के निर्देश में चौकी बरियों से एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपीगण शिवा राम नगेसिया पिता ईश्वर नगेसिया, उदय शर्मा पिता रामप्रवेश शर्मा व कमला पति प्रेमसाय के विरूद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर एवं दिलीप तिग्गा पिता सम्हीर तिग्गा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने विवेचना दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शिवा राम नगेसिया के खाते में आए पैसे का ट्रांजेक्शन की जानकारी लेने तथा टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि उक्त रकम प्रियंका ट्रेडर्स से आरटीजीएस करने पर प्राप्त हुई थी,

प्रियंका ट्रेडर्स के संचालक अमित गुप्ता से पुछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि राजपुर निवासी महेन्द्र अग्रवाल जो आरोपी विनोद अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल का बड़ा भाई है तीनों के कहने पर खाता नम्बर देने पर पैसा भेजा गया था उपरोक्त पैसा पुनः जोगी पेट्रोल पम्प बलरामपुर से नगद प्राप्त हो गया था इस संबंध में आरोपी प्रवीण अग्रवाल के बडे भाई महेन्द्र अग्रवाल से पुछताछ करने पर विनोद अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल के एकाउंट से ही पैसा लेन देन की बात बताई गई।

आरोपियों अमित कुमार गुप्ता पिता विजय प्रसाद गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल व राजपुर मुख्यालय पटवारी रजाउल हसन पिता नबी रसुल की प्रकरण में संलिप्तिता पाए जाने पर तीनों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया। पुलिस अन्य फ़रार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *