शराब पीने को लेकर हुआ विवाद दो लोगों ने किया युवक पर प्राणघातक हमला, जेल दाखिल

By
Advertisement

राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत लाऊ गांव में शराब पीने को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

थाना पुलिस कुमार चंदन सिंह ने बताया कि ग्राम लाऊ निवासी 55 वर्षीय बिगन यादव पित रामवरत यादव थाना आकर केस दर्ज कराया 10 फ़रवरी 2025 को उमेश यादव शाम करीब 6 बजे अपने घर से निकला था।

रात में घर वापस नही आया अगले दिन 11 फ़रवरी को सुबह सूचना मिला कि ग्राम भदार में उमेश यादव को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मार के फेक दिया है। सूचना उपरांत घटना स्थल जाकर देखा तो उमेश यादव जीवित था और बेहोश पड़ा हुआ था।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर 35 वर्षीय ओम प्रकाश यादव उर्फ जितु पिता बासदेव व 32 वर्षीय दिनेश यादव पिता रतन यादव दोनो निवासी ग्राम लाऊ घुटरापारा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया

कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह, सउनि प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, लखेश्वर पैकरा, अमृत सिंह, नरेश तिर्की, सुनील तिर्की तथा सैनिक संजय यादव मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *