सीआईएससीई दशंवी बोर्ड में रीतिका कुमारी बनी स्कूल टॅाफर

By
Advertisement
Advertisement

97.2 प्रतिशत के साथ संत जेवियर स्कूल टापर बनी
संत जेवियर स्कूल ने प्राप्त किया शत प्रतिशत परिणाम
चक्रधरपुर संवाददाता,

सीआईएससीई दशंवी की बोर्ड परीक्षा में चक्रधरपुर संतजेवियर स्कूल पोटका के छात्रों ने शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। सीआईएससीई की दशवीं बोर्ड परीक्षा में चक्रधरपुर की रीतिका कुमारी ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ टाप टेन के प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं डोली कुंभकार 96.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय और नमन कुमार गुप्ता और प्रतिभा प्रधान 95.40 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीआईएससीई बोर्ड की दशंवी की परीक्षा में संत जेवियर स्कूल में कुल 108 छात्र शामिल हुए थे जिसमें 102 छात्र प्रथम श्रेणी में उर्तीर्ण हुए वहीं 6 छात्र द्वितीय श्रेणी में उतीर्ण हुए। टॉप टेन में जगह बनाने वाले प्रथम श्रेणी में उतीर्ण होने वाले छात्रों में रीतिका कुमारी(97.2 प्रतिशत) डोली कुभकार(96.20) नमन कुमार गुप्ता(95.4) प्रतिभा प्रधान(95.40) अर्पित अंकूर(95.2) हुजैफा एजाज(95.2)

याशिता केडिया (94.6) सनादिता मुखर्जी(94.6) हर्ष विभोर महतो (94.0) सर्वजीत कुमार (93.2) प्रांजल अग्रवाल(93.2) जी तनीश राव(93.0) अभिज्ञान कुमार(92.6) प्रांजल भगरिय(92.60) वंश केडिया(92.6) राफिया हुसैन(92.6) और राखी कर(92.2) शामिल हैं।

स्कूल का परिणाम प्रकाशित होने के बाद स्कूल के प्राचार्य एस पुथुमय राज ने कहा कि संत जेवियर स्कूल ने सीआईएससीई दंशवी बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। रीतिका कुमारी स्कूल प्रथम टापर बनी। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *