माननीय मोदी जी पाकिस्तानी हुक्मरानों को सख्त व कड़े लहजे में बीएसएफ जवान की सुरक्षित वापसी के लिए संदेश भिजवाएं

By
Advertisement
Advertisement

गलती कहें या अनजाने में बीएसएफ जवान पूर्णम साहू जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी सीमा में चला गया व पाक रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जोकि 182 बटालियन फिरोजपुर बार्डर पर तैनात था।

अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आज 8 दिन हो गए लेकिन पूर्णम साहू की सुरिक्षत वापसी नहीं हो पाई जिसके कारण जवान साहू के परिवार जनों व गर्भवती पत्नी रजनी का हाल बेहाल है।

विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि जवान को सकुशल वापसी के लिए फ़्लैग मीटिंग भी हुई हैं लेकिन अभी कोई हल नहीं निकला। महासचिव द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील करते हुए कहा कि इस मामले पर उच्चतम स्तर पर मीटिंग आयोजित किए जाने की सख्त जरूरत है

ताकि जवान की सकुशल स्वदेश वापसी सम्भव हो सके जिस प्रकार विंग कमांडर अभिनंदन के मामले में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी द्वारा उस वक्त पाकिस्तान को सख्त व कड़े लहजे में पाकिस्तानी हुकूमरान को संदेश दिया था जिसके एवज में विंग कमांडर अभिनंदन की दुसरे ही दिन सकुशल स्वदेश वापसी सम्भव हो पाई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *