जमीन में गड़ा धन निकालने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर । ग्राम खोंड़ थाना रमकोला निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21/06/2022 को सेन्ट्रल बैंक में कार्य कर रहा था उसी दौरान विमल सिंह ठाकुर निवासी कोरबा इससे मिला और बातचीत के दौरान इसे बोला कि एक ऐसे आदमी को जानता हॅू जो तंत्र विद्या के माध्यम से जमीन में गड़ा धन को निकालता है बताने पर उसके झांसे में आ गया,

कुछ दिन बाद विमल सिंह अपने साथ तांत्रिक नरेश पटेल, मनोज कुमार को आर्टिगा कार में लेकर सूरजपुर आया। नरेश पटेल बोला कि जमीन में गड़ा धन को निकालता हॅू मैं तुमको निकाल कर दूंगा तो तुम माला माल हो जाओंगे, तुम्हारे पास करोड़ो रूपये हो जायेंगे, तंत्र मंत्र के लिए सामान लाना होगा जिसके लिए पैसा चाहिए कहकर चले गए,

यह प्रलोभन में आकर विमल सिंह के फोन-पे पर 20 हजार रूपये दिया इसके दूसरे दिन आर्टिगा कार में विमल, नरेश, मनोज सूरजपुर आए और प्रार्थी के घर खोड़ गए जहां पर तंत्र मंत्र किए और जमीन से एक हन्डा (बर्तन) निकला और लाल पकड़े से बांध कर प्रार्थी के घर के कमरे में बंद कर चले गए बोले कि इसको मत छूना, जब हम लोग तंत्र मंत्र का कुछ सामान लेकर आयेंगे और पूजा पाठ करेंगे तब सोना मिलेगा कहकर कोरबा चले गए।

दूसरे दिन विमल इसे फोन कर सामान लाने के लिए 4 लाख रूपये मांगा तब यह अपने भाई व अन्य व्यक्ति के माध्यम से 3 लाख 50 हजार रूपये भेजवाया। 3 दिन बाद तांत्रिक नरेश पटेल, मनोज कुमार, अशोक दास तीनों कार से सूरजपुर आये और बोले कि 2 लाख रूपये दोगे तो पूजा पाठ करूंगा तब यह और अन्य लोगों के द्वारा कुल 9 लाख 90 हजार रूपये मिलाकर दिनांक 04/08/22 को नरेश पटेल के हाथ में दिए इसके बाद तीनों चकमा देकर भाग निकले।

प्रार्थी व अन्य के द्वारा हन्डा खोल कर देखे तो उसमे मिट्टी भरा था। जमीन में गड़े हन्डा में रखे सोना को निकालने के नाम पर कुल 14 लाख 9 हजार रूपये को छलपूर्वक धोखाधड़ी करने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 344/2022 धारा 420, 417 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले में विवेचना कर पुलिस ने पूर्व में मनोज केंवट, अशोक दास, विमल सिंह को गिरफ्तार कर 4 लाख 9 हजार रूपये बरामद किया था।

इस मामले में वर्ष 2022 से आरोपी नरेश फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को पुराने लंबित अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे।

थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर फरार आरोपी नरेश पटेल पिता स्व. प्रेमलाल पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी नकटीखार, (भालूसरका), थाना रामपुर, जिला कोरबा को पकड़ा।

पूछताछ पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर बताया कि ठगी की रकम को नकटीखार में मकान बनाने में खर्च कर दिया जिसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई संजय सिंह, आरक्षक राम नारायण सोनवानी व रविराज पाण्डेय सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *