सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही थाना उसूर एवं थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत विस्फोटक सहित 04 माओवादी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर एवं जमीन खोदने का औजार बरामद

थाना उसूर एवं थाना जांगला की कार्यवाही

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 18/04/2025 को थाना जांगला से थाना बल, डीआरजी एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त टीम माटवाड़ा, कुपमेटा की ओर एरिया डोम‍िनेशन पर निकली थी।

अभियान के दौरान कुपमेटा के जंगल से विस्फोटक के साथ 03 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार आदि बरामद किया गया

1.जितेन्द्र कश्यप ( मिलिशिया सदस्य) पिता भीमा कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी माटवाड़ा कर्रेपारा थाना जांगला जिला बीजापुर

2.छोटू कश्यप ( मिलिशिया सदस्य) पिता भीमा कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी माटवाड़ा कर्रेपारा थाना जांगला जिला बीजापुर

3.पाण्डू सोढ़ी ( मिलिशिया सदस्य) पिता राजू सोढ़ी उम्र 24 वर्ष निवासी माओवाड़ा बीचपारा थाना जांगला जिला बीजापुर
थाना उसूर से थाना का बल नड़पल्ली की ओर एरिया डोम‍िनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान नड़पल्ली के जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा, जिसे सुरक्षा बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम-

1.लच्छू ताम्बू (उसूर एलओएस मिलिशिया सदस्य) पिता गुण्डा उम्र 31 वर्ष निवासी नड़पल्ली पटेलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर* बताया। तलाशी लेने पर उक्त माओवादी के पास से कार्डेक्स वायर, बिजली का तार एवं नक्सल पाम्पलेट आदि बरामद किया गया। उक्त माओवादी के पर थाना उसूर में पृथक से अपराध पंजीबद्ध है।

पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना उसूर एवं जांगला में पृथक–पृथक वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *