ओड़ीशा

नई दिल्ली में रथयात्रा : सुंदरगढ़ की मयूरी ने की मनमोहक प्रस्तुति

सुंदरगढ़ : नई दिल्ली हौज खास विलेज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 46 वें पवित्र रथ यात्रा का आयोजन भक्ति व उत्साह पूर्वक किया गया। इस वर्ष प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में अपूर्व जन समागम देखा गया, तथा 50 हजार से अधिक श्रद्धालु इसमें सम्मिलित हुए। केंद्र संस्कृति मंत्री जोगेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में छेरा पहरा कर प्रभु जगन्नाथ की यात्रा का शुभारंभ किया। भारतीय मौसम विभाग महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र व स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर के संस्थापक सदस्य दुर्योधन प्रधान ने अतिथियों की अगुवाई की।


श्री नीलाचल सेवा संघ द्वारा आयोजित पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर रथ यात्रा से बाहुडा यात्रा तक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा के कलाकार अपनी प्रतिभा से श्रद्धालुओं का मन मोह रहे हैं। इसी क्रम में रथयात्रा एवं उसके दूसरे दिन सुंदरगढ़ की अग्रणी संस्कृति संस्था मयूरी के कलाकारों ने संबलपुरी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उद्धव भितरिया के नेतृत्व में मयूरी संस्था द्वारा प्रस्तुत संबलपुरी लोक गीत व नृत्य को न केवल दिल्ली के ओड़िया प्रवासियों ने, बल्कि स्थानीय दर्शकों ने भी सराहा। विगत वर्षों में भी मयूरी ने दिल्ली रथ यात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, तथा उसके कलाकारों को लोगों की प्रशंसा व अथाह प्रेम मिला है। स्थानीय दर्शक उनके कार्यक्रम से इतने मोहित हैं कि वह उन्हें हर वर्ष आमंत्रित करने का अनुरोध कर रहे हैं।


श्री नीलाचल सेवा संघ के अध्यक्ष विघ्नेशवर राउत, सचिव रवींद्र नाथ प्रधान समेत अन्य सदस्यों ने मयूरी की प्रस्तुति की भूरि भूरि प्रशंसा करने के साथ साथ उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया। ओडिशा की समृद्ध लोक कला को जीवीत रखने के प्रयास क लिए मयूरी के सचिव उद्धव

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button