जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद के तहत् बीती रात्रि बड़ी कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

14 चक्का ट्रक से छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर गौ-तस्करी करते साईंटांगरटोली का मो. सरफराज शाह गिरफ्तार,

पुलिस के दबाव में आकर कुनकुरी में सहआरोपी ट्रक छोड़कर फरार, सघन पतासाजी जारी,

उक्त ट्रक वाहन से 40 नग जीवित एवं 07 नग मृत गौवंश बरामद,

जशपुर पुलिस द्वारा अब तक लगभग 800 गौ-वंश को तस्करी होने से बचाया गया,

आरोपियों के विरूद्ध थाना कुनकुरी में छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. की धारा 4, 6, 10 का अपराध पंजीबद्ध।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:- मो. सरफराज शाह उम्र 24 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम।
जप्ती:- ट्रक वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.डी. 1376, 40 नग जीवित एवं 07 नग मृत गौवंश एवं मोबाईल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन को बीती रात्रि विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिला कि पत्थलगांव की ओर से कांसाबेल, कुनकुरी होते हुये झारखंड की ओर एक ट्रक वाहन सी.जी. 14 एम.डी. 1376 में कुछ गौ-तस्कर मवेषियों की क्रूरतापूर्वक तस्करी करते हुये लोहरदगा (झारखंड) की ओर ले जाने वाले हैं,

इस सूचना पर थाना कांसाबेल, चौकी दोकड़ा एवं थाना कुनकुरी से पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम को उक्त ट्रक के कांसाबेल से क्रास होने की जानकारी मिलने पर कुनकुरी में निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में तगड़ा बेरिकेड लगाकर नाकाबंदी की गई एवं पीछे से कांसाबेल की पुलिस आ रही थी।

पुलिस के भारी दबाव में आकर उक्त ट्रक का चालक कुनकुरी के नेषनल हाईवे में वाहन को खड़ी कर भाग गया, ट्रक में सवार मो. सरफराज शाह उतरकर भाग रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर अभिरक्षा में लिया गया एवं ट्रक को जप्त कर थाना में लाया गया।

पूछताछ में मो. सरफराज शाह ने बताया कि यह दिनांक 11.04.2025 के प्रातः में अपने अन्य साथियों के साथ मवेशी लेने बिलासपुर की ओर गया था, ट्रक को इसका साथी चला रहा था। बिलासपुर से लगभग 15 किलोमीटर पहले एक ग्राम में रोड किनारे ट्रक को खड़ी किये वहां उसका साथी पहले से गौ-वंश को बंधवाकर रखा था, फिर ये सभी मिलकर गौ-वंष को रात्रि लगभग 10 बजे वाहन में लोड किये फिर पत्थलगांव,

कांसाबेल होते झारखंड की ओर जाने वाले थे, परंतु रात्रि में पुलिस के पीछा करने पर एवं बेरिकेटिंग से कुनकुरी में वाहन चालक ट्रक को रोड किनारे खड़ी कर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त ट्रक वाहन से 40 नग जीवित एवं 07 नग मृत गौवंष बरामद किया गया है,

साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. की धारा 4, 6, 10 का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 12.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेष यादव, उप निरीक्षक सुनील सिंह, उ.नि. अषोक यादव, स.उ.नि. राजेष यादव, प्र.आर. 16 ढलेष्वर यादव, प्र.आर. 20 छविकांत पैंकरा, आर. गणेष यादव, आर. 59 नंदलाल यादव, न.सै. श्रीवास्तव का योगदान रहा है।

उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि – जषपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन शंखनाद के तहत् बीती रात्रि बड़ी कार्यवाही कर ट्रक वाहन से 40 नग जीवित एवं 07 नग मृत गौवंष जप्त कर साईंटांगरटोली का आरोपी मो. सरफराज को गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं, उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *