बीजेपी कार्यालय बलरामपुर में चोरी करने वाले चोरों को प्रकरण पंजीबद्ध होने के चंद घंटों में कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

कोतवाली पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थाना बलरामपुर में प्रार्थी गौतम सिंह पिता श्री जगदीश सिंह निवासी बलरामपुर के द्वारा लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11/04/2025 को बलरामपुर स्थित बीजेपी कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लोहे का छड़ एवं एंगल चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 39/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामला पंजीबद्ध होने के उपरांत तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर के माध्यम से अज्ञात चोर के संबंध में पतातलाश किया गया जिसमें संदेह के आधार पर आरोपी मुकेश खलखो उर्फ धुक्का पिता आशा दान खलखो उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सागरपुर चौकी गणेश मोड थाना बलरामपुर एवं आनंद कुमार यादव पिता स्वर्गीय विजय नाथ यादव उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 बलरामपुर को अभीरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। जिनके पास से चोरी किए गए लोहे के रॉड को विधिवत बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जंहा से न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना बलरामपुर से प्रधान आरक्षक 637 श्रीनाथ सिंह, आरक्षक 257 प्रेमलाल कुजूर, आरक्षक 1000 सचिन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *