शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

अपराधिक प्रकरण क्रमांक: 06/2025
धारा: 64(2-m), 352(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 04, 06 पोक्सो अधिनियम

आरोपी का नाम: ओमप्रकाश यादव, पिता – जवाहिर यादव, उम्र – 21 वर्ष
निवासी: ग्राम धरमी, थाना रामचंद्रपुर

नाबालिग बालिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दिनांक 11.04.2025 को एक प्रार्थी द्वारा थाना रामचंद्रपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें उल्लेख किया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ ग्राम धरमी निवासी ओमप्रकाश यादव (उम्र 21 वर्ष) द्वारा दिनांक 10.12.2024 से शादी का झांसा देकर जबरन यौन शोषण किया गया। आरोपी द्वारा विवाह से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रामचंद्रपुर में प्रकरण क्रमांक 06/2025 अंतर्गत धारा 64(2-m), 352(3) बीएनएस एवं 04, 06 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.04.2025 को ही आरोपी की तलाश कर घेराबंदी की गई एवं कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *