जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

1 Min Read

प्राथमिकता से समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

बलरामपुर । कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया।

जिसमें कलेक्टर श्री कटारा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *