नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत ग्रामीणों ने किया

By
Advertisement
Advertisement

सुरजपुर- भैयाथान जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत राई में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। गुरुवार को शाम करीब 7 बजे राई पहुंचने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

आतिशबाजी के साथ स्वागत

राई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ दूर से वे पैदल मार्च करते हुए पहुचे जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, मुझे जनता का सेवा का मौका है, आप सभी के साथ हमेशा हर समस्या में सदैव खड़ा रहूंगा। ग्रामीणों के द्वारा कुछ समस्याएं भी रखी गई जिसपर श्री सिंह ने अधिकारियों से मिल तत्काल समस्याओं का निदान करने की बात कही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *