छत्तीसगढ़

आज का दिन ओड़िशा के प्रमुख खाद्य पखाल के नाम है

Advertisement

आज 20 मार्च का दिन ओड़िशा में पखाल के नाम किया गया है। पखाल ओड़िशा का पसंदीदा भोजन है। पखाल के प्रचार प्रसार की दृष्टि से आज का दिन ओड़िशा में पखाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पखाल चावल को पका कर बनता है जिसे भात भी कहा जाता है।भात में पानी, दही, डालकर खाया जाता है जिसे पखाल भात कहा जाता है। पखाल ताजा पका हुआ हो तो गर्म पखाल और एक दिन पुराना हो तो बासी पखाल कहा जाता है।

ग्रीष्म ऋतु में ओड़िया पखाल खाना बहुत ज़्यादा पसंद करते है, ओड़िशा के ज्यादातर होटलो, रेस्तरां में पखाल भात मिलता है।
इसे और ज्यादा लजीज बनाने के लिए पखाल में दही मिलाकर सरसों, मिर्च, लहसुन और करीपत्ता का छौंका लगाया जाता है

इसके साथ ज्यादातर ओड़िया लोग साग, सहजन, अचार पापड़, बड़ी, आलु भुजिया, कच्चा प्याज,पापड़ और माँसाहारी लोग साथ में ताजी या सूखी मछली खाना अधिक पसंद करते है।
आज के दिन कई स्थानों पर पखाल भोज का आयोजन भी किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button