मुख्यमंत्री निवास पहुंचे होली के रंग में रंगे बच्चे, मिठाइयों संग मनाई खुशियां

Advertisement

जशपुरनगर: होली के दूसरे दिन भी बच्चों में रंगों का उत्साह बरकरार रहा। बगिया के मंझापारा गांव के बच्चे होली खेलते-खेलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने उनके निज निवास पहुंच गए।

मुख्यमंत्री निवास में बच्चों को देख मुख्यमंत्री भी उनके साथ बच्चे बन गए। उन्होंने सभी से हालचाल पूछा, होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों से मुंह मीठा कराया। बच्चों ने बताया कि वे पूरे गांव में होली खेलते हुए यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने खुशी जताई और उन्हें भी होली की बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *