कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में बलरामपुर नगरपालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ

By
Advertisement
Advertisement

एसडीएम बलरामपुर ने दिलाई शपथ

बलरामपुर 08 मार्च 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य एवं सरगुजा सासंद श्री चिंतामणि महराज की उपस्थिति में शपथ ली। बलरामपुर एसडीएम श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कृषि मंत्री श्री नेताम ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, गणमान्य नागरिक श्री ओम प्रकाश जायसवाल, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *