अध्यक्ष जिला पंचायत निर्वाचन में कल्पना तिवारी विजय हुई

By
Advertisement
Advertisement

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा विजय प्रमाण पत्र

बेमेतरा ।  जिला बेमेतरा में  अध्यक्ष जिला पंचायत के आज हुए निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य कल्पना योगेश तिवारी विजय हुई। उन्होंने प्रत्याशी शशि प्रभा गायकवाड़ को हराया। श्रीमती तिवारी को 10 और श्रीमती गायकवाड़ को 4 सदस्यों के मत मिले। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग ने विजय प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी को विजय प्रमाण पत्र सौपा। निर्वाचन जिला पंचायत के सभागार में बैलेट पेपर से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर उपस्थित थी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *