कोरबा: डॉ. पवन कुमार सिंह निर्विरोध बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: बिना किसी विरोध के मिली जीत

कोरबा | 05 मार्च 2025 | छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डॉ. पवन कुमार सिंह को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया। उनके प्रस्तावक विनोद कुमार यादव और समर्थक निकिता जैसवाल रहे।

निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार बंजारे ने उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलांगे और उपसंचालक पंचायत जूली तिर्की सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *