निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई श्रीमती चंद्रमणि देवपाल पैकरा,,,

1 Min Read
Advertisement

चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को 7200 वोटो से हराकर शिकस्त दी,,,

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में भाजपा ने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कर लिया। भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। खास बात यह है कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

चंद्रमणि पैकरा ने 7200 वोटो से जीत दर्ज की,,,

चंद्रमणि देवपाल पैकरा ने क्षेत्र क्रमांक 12 से 7200 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, व भाजपा के साथ-साथ आरएसएस की पसंदीदा प्रत्याशी भी थीं। हालांकि, इस चुनाव में भाजपा की बागी उम्मीदवार नीलिमा पैकरा भी मैदान में थीं, भाजपा पार्टी ने एकजुटता दिखाते हुए चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह रहा और चंद्रमणि देवपाल पैकरा को बधाइयां दीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *