नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।
🔷 नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता नाबालिग की जानपहचान राहुल नाम के युवक से होने पर पीड़िता का बातचीत होता था जो आरोपी राहुल एवं पीड़िता साथ में काम करते थे काम करने के दौरान उपरोक्त युवक राहुल पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर करीब एक साल पूर्व पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया था, घटना पश्चात आरोपी द्वारा पुनः पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया था, जिससे पीडिता गर्भवती होना बताई हैं, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 22/25 धारा 376 (2) (ढ) भा.द.वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी राहुल कुमार मझवार का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम राहुल कुमार मझवार उम्र 21 वर्ष साकिन झिनपुरीपारा थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक के.के यादव प्रधान आरक्षक पन्नालाल, आरक्षक अनिल पैकरा, दिलसुख लकड़ा सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *