भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मृतकों में 2 नाबालिग और एक महिला भी शामिल

Advertisement

राजगांगपुर : मंगलवार की रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मृतकों में 2 नाबालिग और एक महिला भी शामिल ।

आपको बता दे यह भीषण सड़क दुर्घटना सुंदरगढ़ जिले के बनेई उपखंड के कोइड़ा थाना क्षेत्र में हुई जिसमे एक परिवार के 7 लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से दावत खाने कोइड़ा से केऊँझर गए थे ।

पार्टी से लौटने के दौरान कोइड़ा थाना क्षेत्र के रेंगालबेड़ा चौक के पास स्कॉर्पियो को हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी. बताया गया है कि एक युवती समेत 2 नाबालिगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक महिला समेत दो लोगों की हालत गंभीर है गंभीर लोगों में एक पूर्व सरपंच है। हादसा प्रायः रात करीब 2 बजे हुई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से कोइड़ा क्षेत्र में मातम छा गया ।

आरोप है कि कोइड़ा क्षेत्र में सड़क के किनारे अवैध भारी पार्किंग के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं । जिसे लेकर लोगों मे आक्रोश देखी गई ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *