दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

🔷 थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 02 नग दोपहिया वाहन कुल किमती 80000/- हजार रुपये किया गया बरामद।

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिल शर्मा साकिन कृष्णानगर थाना मानिकपुर जिला कोरबा हाल मुकाम सुभाषनगर थाना गांधीनगर द्वारा दिनाक 03/01/25 को थाना गांधीनगर आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 02/01/25 के शाम कों काम से वापस आकर अपने किराये के रूम के बाहर अपना मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सीसी/2084 खड़ा कर खाना पीना खाकर सो गया था, कि सुबह उठकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़े किये स्थान पर नही था, आस पास पता तलास किये जो मोटरसायकल का पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के मोटरसायकल कमांक सीजी/15/सीसी/2084 को चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी के रिर्पोट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 303(2) बी. एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर माल मुलजीम का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश जरिये मुखबीर सूचना मिला की नमनाकला पानी टंकी अम्बिकापुर निवासी गौरव श्रीवास्तव कों उक्त चोरी हुआ मोटरसायकल चलाते हुए देखा गया हैं, पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर संदेही गौरव श्रीवास्तव कों पकड़कर पुछताछ किया गया व नाम पता पुछने पर अपना नाम गौरव श्रीवास्तव आत्मज संतोष श्रीवास्तव उम्र 23 साल साकिन नमनाकला पानी टंकी के पास थाना गांधीनगर का होना बताया, संदेही से घटना के सम्बन्ध मे पुछताछ करने पर घटना दिनांक कों प्रार्थी के किराया रूम से उक्त मोटरसायकल की चोरी करना स्वीकार किया गया साथ ही बस स्टैंड अम्बिकापुर से हीरो डीलक्स मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सीएक्स/4845 की चोरी कर अपने कब्जे मे छिपा कर रखना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर 02 नग चोरी किया गया मोटरसायकल बरामद किया गया हैं, आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह, आरक्षक बृजेश राय, अजय मिश्रा, घनश्याम देवांगन, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *