गैर इरादतन हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले मे शामिल आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से जंगली जानवर फ़साने के लिए लगाया गया फंदा जाल किया गया बरामद।
🔷 मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं जिनका पता तलाश किया जा रहा हैं।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना दरिमा के मर्ग क्रमांक 19/25 धारा 194 बी. एन. एस. एस. की कायमी पश्चात् मर्ग डायरी जांच पर पाया गया कि दिनांक 28/01/25 के दोपहर 02.00 बजे मृतक शिवनारायण अपने 02 भैंस को अपने जान पहचान के व्यक्ति को बिक्री कर कुछ दूर छोडने गया था और वापस नहीं आया जिसका खोजबीन करने पर दिनांक 03/02/25 को घर से करीब 500 मीटर दूर पर करम्हा रोड के बगल में पुटुस झाडी में शिवनारायण का शव मिला, पुलिस टीम द्वारा शव निरीक्षण कर शव का पी.एम. कराया गया। शॉर्ट पी एम. रिपोर्ट प्राप्त हुआ डॉ. साहब द्वारा मृतक की मृत्यू बिजली का करंट झटका लगने से होना लेख किया गया है गया है, जो किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगली जानवर का शिकार करने के लिये जंगल के पगडंडी पर बिजली करेंट का नंगा तार बिछाया था जिसके चपेट में आने से शिवनारायण फौत हो गया हैं, जांच पश्चात अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 21/25 धारा 105 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों के सम्बन्ध मे मुखबीर तैनात किये गये थे, दौरान पता तलाश मुखबीर सूचना पर संदेही इन्द्रकुमार मरकाम को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम इंद्रकुमार मरकाम आत्मज ढोला मरकाम उम्र 45 वर्ष साकिन पम्पापुर थाना दरिमा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर बताया कि दिनांक 28/01/25 को आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर जंगली जानवर फ़साने के लिए करम्हा जगल गये हुए थे और जंगल में सुअर फंसाने के लिए फंदा जाल बिछाये थे जाल व फंदा के साथ में 11 केव्ही वोल्टेज खम्भा में अवैध हुकिंग कर बिजली तार लगाये हुए थे कि शाम करीबन 08.00 बजे बिजली खम्भा के पास जोर से चिंगारी निकला और किसी आदमी के बचाओ-बचाओ चिल्लाने की आवाज आने पर लगाये हुए फंदा जाल के नजदीक जाकर देखे तो करम्हा का शिवनारायण गोड जंगली जानवर फंसाने वाला तार के चपेट में आकर फौत कर गया था जो फंदा जाल एवं बिजली वायर को अलग अलग समेटकर अपने घर आ गये एवं आरोपी जानवर फसाने वाला फंदा अपने घर में रखना बताया हैं, आरोपी के निशानदेही के आधार पर घटना मे प्रयुक्त एक नग जाल फंदा जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर मामले मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनका पता तलाश किया जा रहा हैं, फरार आरोपियों कों शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायगा।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक जगेश्वर बघेल. संजय केरकेट्टा, राज जायसवाल सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *