झामुमो बाईपी पंचायत कमेटी का गठन: खुदु जामुदा बने अध्यक्ष, लाल सिंह आंगारिया को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Advertisement

चक्रधरपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बाईपी पंचायत कमेटी का गठन किया गया। यह बैठक पंचायत प्रभारी और बाईपी पंचायत की मुखिया पिंकी जोंकों की अध्यक्षता में ग्राम कोमाय में आयोजित हुई, जिसमें पंचायत क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से खुदु जामुदा को पंचायत अध्यक्ष और लाल सिंह आंगारिया को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, सिकुर कायम को कोषाध्यक्ष, शंकर माझी को उपाध्यक्ष और अन्तु जोंकों को संयुक्त सचिव चुना गया।

कार्यकारिणी समिति के अन्य पदाधिकारी:

  • कार्यकारिणी सदस्य: पुरूषोत्तम बोयपाई, गंगाराम जोंकों, बागुन लागुरी, हरिश बोदरा, सोनाराम बोदरा, बानगी जोंकों, कोना केराई, लाको कायम, साधुचरण सुम्बरूई, दुलुम मेलगांडी, रामदेव तांती।
  • प्रखंड सदस्य: जय सिंह कायम, डोबरो लागुरी, सुनील सुम्बरूई, मानकी बोदरा, सुनीता जोंकों और पिंकी जोंकों।

विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो नेता प्रदीप महतो और सिंगराय जोंकों ने बैठक में उपस्थित होकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *