छत्तीसगढ़

तखतपुर: घर के आंगन में मिला युवक का शव, कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका

Advertisement

सिलतरा गांव में हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में एक 38 वर्षीय युवक रसिक लाल गुप्ता का शव उसके घर के आंगन में मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम व पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि
पुलिस ने मर्ग क्रमांक 20/25 कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया, साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गई।

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने शराब का सेवन किया था और उसकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button