थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा डीजे संचालकों की ली गई बैठक

By
Advertisement
Advertisement

बैठक में डीजे संचालकों को डीजे संचालन से पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने एवं आवाज़ तय मानकों के आधार पर रखने किया गया निर्देशित

डीजे संचालन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत ना बजाए जाने हेतु दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देश

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों मे सामान्य साउंड बॉक्स का इस्तेमाल करने की पहल शुरू करने दी गई समझाईस

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक कों थाना कोतवाली मे डीजे संचालको की बैठक आयोजित कर डीजे संचालको कों ध्वनि विस्तारक यंत्रो के उपयोग सम्बन्धी दिशा निर्देश एवं डीजे के उपयोग कों कम कर सामान्य साउंड सिस्टम के इस्तेमाल की पहल करने की समझाईस दी गई, बैठक के दौरान डीजे संचालकों को किसी भी सामाजिक/धार्मिक आयोजन /कार्यक्रम /रैली /जुलूस आदि में डीजे संचालन से पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने पश्चात ही सिस्टम लगाने निर्देशित किया गया,

साउंड सिस्टम की आवाज तय मानकों के अंतर्गत रखने एवं समय का विशेष ध्यान रखने हेतु रात्रि 10 बजे तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग करने के दिशा निर्देश दिए गए, डीजे संचालको को रजिस्टर संधारण करने के निर्देश दिए गये जिसमे विधिवत अनुमति एवं नियम शर्तो के साथ डीजे संचालन कराने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र एवं अन्य जानकारिया लिखित रूप मे प्राप्त कर रखा जायगा,जिससे आवश्यक होने पर सम्बंधित व्यक्ति एवं संचालक से तत्काल परस्पर सुचना स्थापित की जा सके, बैठक मे तय समय के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग करने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए जप्ती की कार्यवाही किये जाने की सुचना दी गई।

डीजे संचालन के दौरान किसी भी धर्म संप्रदाय एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत नही बजाने हेतु सभी डीजे संचालको को कड़ी समझाईस दी गई उक्त सभी दिशा-निर्देशों पर सभी डीजे संचालकों ने भी अपनी सहमति प्रदान की एवं नियमों का उल्लंघन होना पाये जाने पर उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समझाईस दी गई, बैठक के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली श्री मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *