शिक्षा दूत की नक्सलियों ने की हत्या

By
Advertisement
Advertisement

बीजापुर जिले के तीसरी चरण चुनाव से पहले नक्सलियों का खूनी खेल, मुखबीरी के नाम पर शिक्षादूत सहित दो को उतारा मौत के घाट। भैरमगढ़ नदी के पार की घटना थाना बारसूर का मामला।बीजापुर एसपी ने की पुष्टि ।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत तीसरी चरण चुनाव से ठीक पहले रात में हुई। नक्सली वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे ग्राम तोड़मा में बीती रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के नाम पर एक शिक्षादूत व एक अन्य ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बारसूर थाना क्षेत्र के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम तोड़मा प्राथमिक शाला के शिक्षादूत बामन कश्यप व ग्रामीण अनीस राम को नक्सली बुधवार की रात उनके घर पहुंचे। दोनों को घर से बाहर निकालकर जंगल की ओर ले गए।नक्सलियों ने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दी है। गांव के लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी है। बीजापुर एसपी ने की पुष्टि।

एंकर फाइल फोटो

के संतोष कुमार बीजापुर

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *