
आफताब आलम 2023 से था फरार, प्रतिबंधित कफ सिरप ONEREX सप्लाई करता था
जशपुर। जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप ONEREX के सप्लायर आफताब आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2023 से फरार था और झारखंड के रांची से नशीली कफ सिरप की आपूर्ति करता था।
गिरफ्तारी ऐसे हुई:
- वर्ष 2023 में लोदाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो (JH 01BK 1124) में नशीली कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने मंडी बेरियर लोदाम के पास नाकाबंदी कर 348 शीशियां ONEREX जब्त की थीं, जिसकी कीमत 52 हजार रुपये आंकी गई।
- उस वक्त बोलेरो चालक जुबेर अंसारी को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में आफताब आलम का नाम लिया।
- लगातार दबिश के बावजूद आफताब फरार था। आज मुखबिर से सूचना मिली कि वह रांची से जशपुर आ रहा है। पुलिस ने शंख नदी के पास घेराबंदी कर आफताब आलम को गिरफ्तार किया।
कानूनी कार्रवाई:
- आरोपी आफताब आलम के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस एक्ट 1985 की धारा 21(b) व 21(c) के तहत मामला दर्ज है।
- पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
महत्वपूर्ण भूमिका:
- थाना प्रभारी राकेश यादव, उप निरीक्षक हरिशंकर राम, नसरुद्दीन अंसारी, आरक्षक धन साय, सुभाष साय और मोरिस किस्पोट्टा की अहम भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया:
- आफताब आलम की गिरफ्तारी जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता है। उसकी संलिप्तता अन्य अपराधों में भी जांची जा रही है।