छत्तीसगढ़

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन

Advertisement

अम्बिकापुर, 02 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा एवं शास्त्रीजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।



इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्री नायक ने कहा कि बापू के सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में खुशहाली और सद्भाव कायम की जा सकता है।



साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर निगम की स्वच्छताग्राही दीदियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया और आमजन को भी स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button