Uncategorized

जोनुवा गांव में बिरसा मुंडा का आदमकद प्रतिमा का अनावरण, विधायक सुखराम उरांव की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम किया अनावरण

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बन्दगांव प्रखंड अंतर्गत जोंनुवा गांव में धरती अब्बा भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा का अनावरण सोमवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की अनुपस्थिति में बंदगांव विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, बंदगांव प्रमुख पीटर घनश्याम तिऊ श्री गोप की उपस्थिति में संयुक्त रूप से विधि विधान ओर पूजन अर्चन कर किया गया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आसपास के बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर वीर बिरसा अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए। यहां आपको बताते चलें की ग्रामीणों के द्वारा जोनुवा( बोंगाजोंगा) गांव में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की इच्छा जाहिर करते हुए इसकी मांग की थी। ग्रामीण की मांग को ध्यान में रखते हुए चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने विधायक मद से ग्रामीणों को तय समय पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का आदमकद प्रतिमा सौपी थी।

सोमवार को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम रखा गया था और बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव को आमंत्रित किया गया था। लेकिन विधायक श्री उरांव को विधान सभा कार्यालई कार्यक्रम के लिए रांची जाना पड़ा जिसके लिए वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। इस कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों की ओर से शानदार छौ नृत्य का आयोजन किया गया जिसमे समाज सेवी डा विजय गगराई शामिल हुए। छौ नृत्य में शामिल कलाकारों की उपस्थित अतिथियों ने हौसला अफजाई किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button